रुद्रप्रयाग। निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 कैलाशानंद गिरी जी महाराज की अगुवाई में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी जी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सचिव महंत हरि गिरि जी ने केदारनाथ धाम में महादेव का विषेश अभिषेक किया , आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी के अनुसार कपाट बंद होने से पूर्व का ये विषेश महाअभिषेक भारत को किसी भी संकट से बचाने व सनातन अनुयाइयों में उर्जा उत्सर्जन के लिए किया गया।

महादेव की शक्ति सृजन, पालन और संहार की ब्रह्मांडीय शक्ति है, महादेव को “काल के काल” या महाकाल भी कहा जाता है, यह माना जाता है कि जो महादेव की शरण में आता है , उसे किसी भी अन्य नकारात्मक शक्ति से डरने की आवश्यकता नहीं है। उनकी शक्ति ब्रह्मांड को नियंत्रित करती है , आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी के अनुसार महादेव अपने भक्तों के प्रति अत्यंत दयालु हैं और उनकी पूर्ण रुप से रक्षा करते हैं।

https://shorturl.fm/yUFZy
https://shorturl.fm/l0wL9
https://shorturl.fm/E0gio
https://shorturl.fm/tIFBk
https://shorturl.fm/6mFez
m2w5i9