Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

दीनदयाल मिनी सचिवालय के स्वरुप को विकसित करने में तेजी लायें- महाराज

पंचायतीराज विभाग बैठक में सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर

देहरादून। ग्राम पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित करने व महत्वाकांक्षी योजनाओं को शीघ्रता से धरातल पर उतारने का प्रयास होना चाहिए। पंचायत भवनों को दीनदयाल मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करने के कार्य में तेजी लाई जाए।

उक्त बात प्रदेश के पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कक्ष संख्या-120 में पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने और पंचायत भवनों के निर्माण के साथ-साथ दीनदयाल मिनी सचिवालय को व्यवस्थित करने के लिए सभी औपचारिकताएं व व्यवस्थाएं समय पर पूरी होनी चाहिए।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति हेतु ग्राम-सभाओं को सशक्त और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है। सभी विभागों की विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से ही यह संभव हो पाएगा। इसलिए ग्राम सभा में होने वाले विकास कार्यों के लिए विभागों से तालमेल आवश्यक है। त्रिस्तरीय पंचायतें स्वावलंबी व स्वायत्त हों इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के प्रयास होने चाहिए।

समीक्षा बैठक में पंचायती राज सचिव नितेश झा, अपर सचिव ओमकार सिंह, पंचायती राज निदेशक बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक मनोज तिवारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top