Headline
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री

‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज

स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण

छात्रों का इंतजार खत्म, सीबीएसई ने जारी किए 10वीं बोर्ड के नतीजे

छात्र CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 93.70% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष के 93.66% की तुलना में मामूली बढ़त दर्शाता है। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करते हुए परिणाम निर्धारित समय से लगभग एक माह पहले जारी किया है।

लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है और परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से देख सकते हैं। छात्र CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in सहित अन्य पोर्टल्स पर जाकर रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी की गई डिजिटल मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, फोटो, स्कूल का नाम, माता-पिता का विवरण, विषयवार अंक, कुल अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। हालांकि, यह मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि मूल प्रमाणपत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

छात्र अपने परिणाम DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं, जहां वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की स्थिति में भी रिजल्ट जल्दी उपलब्ध हो जाता है।

परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आगे की प्रक्रिया में जल्दबाजी न करें और 11वीं कक्षा में प्रवेश से पहले अपने स्कूलों द्वारा जारी निर्देशों का इंतजार करें।

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। हालांकि, बोर्ड ने किसी आधिकारिक टॉपर सूची की घोषणा नहीं की है, लेकिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top