Headline
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत

इश्क का चढ़ा ऐसा भूत- आठ साल छोटे प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया, और फिर करवा दी पति की हत्या

मेरठ। जनपद के फलावदा की रहने वाली महिला शिवानी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले खौफनाक साजिश रची और फिर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को शक हुआ तो पत्नी से पूछताछ की गई। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने वारदात की पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की सच्चाई जानकर पुलिस अफसर भी हैरान
नंदग्राम थाना पुलिस ने ई-ब्लाक में 17 दिन पहले हुई पिकअप चालक कपिल चौधरी (43) की हत्या का खुलासा किया है। पत्नी ने ही मोबाइल रिपेयर की दुकान करने वाले 20 वर्षीय प्रेमी से पति कपिल की हत्या कराई। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, जिसमें कपिल बाधक बन रहा था। हत्या कराने के लिए महिला ने खुद प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया था। वारदात से पूर्व महिला ने पति को नींद की गोलियां खिला दी थीं। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि तीन मार्च को ई-ब्लाक निवासी शिवानी उर्फ सीमा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति कपिल चौधरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल पहुंचाया, उपचार के दौरान दिल्ली के जीटीबी अस्पताल उसकी मौत हो गई थी। शिवानी ने बताया था कि आर्थिक तंगी के कारण पति ने खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसकी रिपोर्ट ने मौत का राज खोल दिया।

कपिल दाएं हाथ से करता था काम, गोली लगी थी बायीं ओर
कपिल के सिर में बायीं ओर गोली लगी थी, जबकि वह दाएं हाथ से काम करता था। एसीपी का कहना है कि दाएं हाथ से काम करने वाला व्यक्ति का बाएं हाथ से गोली चलाना संभव नहीं है। शक होने पर तमंचे को फिंगर प्रिंट की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दूसरी ओर, महिला के फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई। कॉल डिटेल में एक नंबर पर कई बार कॉल होना पाया गया। महिला से पूछताछ की गई तो उसने सेवा नगर नंदग्राम निवासी अंकुश से संबंध होने और हत्या कराने की बात स्वीकार कर ली।

मूलरूप से डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर के गांव तरेना का रहने वाला 20 वर्षीय अंकुश नंदग्राम ई-ब्लाक में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। फलावदा, मेरठ की रहने वाली महिला शिवानी भी इसी ब्लॉक में किराए पर रहती है और अंकुश की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर बीते नवंबर माह में संबंध बन गए। महिला ने आयु में आठ साल छोटे प्रेमी के साथ रहने की ठान ली थी। उन्होंने कपिल की हत्या करने की योजना बनाई।

तमंचा चलाना सिखाया
शिवानी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पति कपिल चौधरी ने उसे तमंचा चलाना सिखाया था। हत्या के लिए उसने अपने प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया और इसके बाद पति की हत्या करा दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने वारदात को अंजाम देने के दौरान व्हाट्सएप कॉल की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सिम तोडक़र मोबाइल को पानी में फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top