Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश में खिला धूप, लेकिन दुश्वारियां बरकरार, चार नेशनल हाईवे समेत 219 सड़कें अवरुद्ध

हिमाचल। प्रदेश में मौसम तो खुल गया है लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। सूबे में चार नेशनल हाईवे समेत 219 सड़कें अवरुद्ध हैं। रोहतांग दर्रा नेशनल हाईवे-03, जलोड़ी दर्रा नेशनल हाईवे-305 ग्रांफू से लोसर नेशनल हाईवे-505 और नेशनल हाईवे दारचा-सरचू पूरी तरह अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 136 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 55, कांगड़ा में 2, किन्नौर और सिरमौर में 3-3 सड़कें अवरुद्ध हैं।

कुल्लू में 10, मंडी में सराज उपमंडल में 4 और शिमला में रामपुर, चौपाल और डोडरा क्वार उपमंडल की 6 सड़कें अवरुद्ध हैं। प्रदेश भर में 382 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट है। चंबा, डलहौजी, तीसा, सलूणी,  भरमौर, पांगी, भटियात उपमंडलों में 354 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।  किन्नौर में 9, ऊना में 3, मंडी में 1 और लाहौल-स्पीति में 15 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। वहीं 72 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित है।

चंबा जिले के डलहौली, सलूणी, भटियात और भरमौर उपमंडल में 70 और लाहौल,उदयपुर में एक-एक जलापूर्ति योजना प्रभावित है। प्रदेश के सभी भागों आज मौसम साफ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 29 जनवरी से इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top