Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘दसरा’ बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, रिलीज से पहले बिके सारे टिकट

साउथ के सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दसरा’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यहां तक कि सभी शो रिलीज से पहले ही बिक गए हैं। एक अनुमान की माने तो ये फिल्म नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है और टिकट खिडक़ी पर नए रिकॉर्ड बना सकती है।
तेलुगू फिल्म ‘दसरा’ 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ये फिल्म 1300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी।

कई थिएटर्स में फिल्म के सभी शोज एडवांस बुकिंग में हाउसफुल हो चुके हैं ऐसे में मेकर्स और शो एड करने पर विचार कर रहे हैं। इसी के साथ ये हर दिन हाईएस्टर नंबर्स ऑफ शो के साथ हाईएस्ट बुकिंग पैन इंडिया फिल्म बन चुकी है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म यकीनन रिकॉर्ड ब्रेक करेगी। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म नानी के करियर की बेस्ट ओपनिंग की गवाह बनेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह ‘बाहुबली’, ‘आरआर’ या ‘केजीएफ चैप्टर 1 और 2’ जैसी साउथ इंडियन ब्लॉकबस्टर का  रिकॉर्ड तोडऩे में सफल हो पाती है या नहीं।

भारी मांग को देखते हुए रिलीज के दिन शो सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएंगे। फिल्म में फैंस को एक्टर से पावर-पैक परफॉर्मेंस की उम्मीद है। श्रीकांत ओडेला द्वारा लिखित और निर्देशित दसरा में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता के संघर्ष की कहानी बुनी गई है। ऐसे में सुपरस्टार को एक्शन में देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि वह अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर आग लगा देते हैं। इसी के साथ ये भी बता दें कि  फिल्म ‘दसरा’अजय देवगन स्टारर भोला से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी। अब देखने वाली बात होगी की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top