Headline
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

सुपरस्टार शाहरुख खान और बेटे आर्यन खान ने पहली बार एक साथ किया काम, पिता के साथ काम करने पर बेटे ने साझा किया अनुभव

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। आर्यन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। मीडिया की नजरों में हमेशा बने रहने वाले आर्यन खान के लाडले इन दिनों अपने पिता के साथ किए गए विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में हैं। जहां इंडस्ट्री के कलाकार किंग खान के साथ काम कर कुछ सीखने के लिए तरसते हैं, वहीं आर्यन खान का अपने पिता के साथ काम करने का अनुभव कैसा था और उनके माता-पिता ने विज्ञापन पर क्या रिएक्शन दिया यह उन्होंने खुद बताया।
सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने हाल ही में पहली बार एक-साथ काम किया। दरअसल, आर्यन खान ने एक स्ट्रीटवियर ब्रांड के विज्ञापन में अपने पिता को निर्देशित किया, जो दोनों के लिए ही एक खास अनुभव था। आर्यन खान के मुताबिक यह उनके लिए सीखने का अनुभव था। हाल ही में एक इंटरव्यू में, आर्यन से पूछा गया कि क्या उनके पिता के साथ टीम बनाना चुनौतीपूर्ण था, तो उन्होंने जवाब दिया कि शाहरुख सेट पर बहुत आराम से काम करते हैं, जिससे सब आसान हो जाता है।

आर्यन खान ने बताया, ‘मेरे पिता के साथ काम करना कभी भी चुनौतीपूर्ण नहीं होता है क्योंकि अपने अनुभव और समर्पण के साथ वह सेट पर हर किसी का काम आसान कर देते हैं। वह पूरे क्रू को भी सहज महसूस कराते हैं और सभी के लिए जबर्दस्त सम्मान रखते हैं। जब वह सेट पर होते हैं तो मैं हमेशा और ज्यादा ध्यान देता हूं इसलिए मैं और भी बहुत कुछ सीखता हूं।’
आर्यन खान ने कहा कि शाहरुख खान ने भी प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों की तरह विज्ञापन के लिए अपने इनपुट दिए और मैंने शूटिंग के लिए उनके विचारों को सुना भी। वह बोले, ‘बेशक, उन्होंने और प्रोजेक्ट में शामिल सभी ने किसी न किसी तरह से अपना इनपुट दिया। मेरे ख्याल से कम से कम उन्हें सुनना तो जरूरी है क्योंकि फिल्म निर्माण एक सहयोगी प्रयास है। यदि मेरे पिता का इनपुट मेरे से अलग है, और यदि दोनों सही लगते हैं, तो आप किसी भी विज्ञापन को हमेशा दोनों तरीकों से शूट कर सकते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top