Headline
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

अवैध संबंध के शक में पति ने ससुराल पहुंचकर की पत्नी की हत्या, वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार

गाजियाबाद। पति ने अपनी ससुराल में पहुंचकर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के वक्त पत्नी के घरवाले वहां मौजूद थे। हत्या करके आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध के शक की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की है। एसीपी अंशु जैन ने बताया, ये वारदात घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे के आस-पास हुई।

मृतका का नाम वंशिका कश्यप है, जिसकी उम्र करीब 22 साल थी। वंशिका की शादी साल-2020 में नरेश से हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही वंशिका का अपने पति से मनमुटाव हो गया और वो ससुराल छोडक़र अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इसी बीच वंशिका ने पति से हर्जा-खर्चा लेने के लिए कोर्ट केस भी कर दिया, जो अब तक चल रहा है। आरोप है कि बीती शाम नरेश अपनी ससुराल में पहुंचा और पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उस दौरान घर में वंशिका की मां, दादी, भाई-बहन मौजूद थे।

एसीपी ने बताया कि अलग-अलग रहने के बावजूद दंपति में अक्सर झगड़ा होता रहता था। परिजनों से बातचीत में पता चला है कि दोनों के बीच एक्सट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर विवाद होता था। संभवत: इसी विवाद में वंशिका की हत्या हुई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top