Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

अजय देवगन की फिल्म मैदान का टीजर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मचअवेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया। ये फिल्म काफी पहले से ही चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज डेट में भी काफी बार बदलाव आया। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ये फिल्म अब थियेटर का रुख करने के लिए हुंकार भर रही है। बोनी कपूर के प्रोडक्शन बैनर तले बनी इस फिल्म में अजय देवगन एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी आजादी के बाद देश में स्पोर्ट्स की हालत और फुटबॉल गेम की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में है। साथ ही उनके साथ साउथ फिल्म एक्ट्रेस प्रियामणि राज भी अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म में गजराज राव भी अहम किरदार निभाते हुए दिखने वाले हैं।

बता दें कि इस फिल्म को मेकर्स 23 जून 2023 के दिन रिलीज करने वाले हैं। फिल्म मैदान की कहानी इंडियन फुटबॉल के स्वर्णिम दौर की कहानी बयां करती हैं। ये एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जिसमें अजय देवगन इंडियन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा है। जो इससे पहले तेवर और बधाई हो जैसी क्लासिक हिट फिल्में दे चुके हैं। जबकि, बोनी कपूर और जी स्टूडियो ने इसे को-प्रोड्यूस किया है।

दिलचस्प बात ये है कि अजय देवगन की फिल्म मैदान का टीजर उस दिन रिलीज किया गया है। जिस दिन उनकी फिल्म भोला रिलीज हुई है। दृश्यम 2 के बाद सुपरस्टार अजय देवगन की इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अजय देवगन की फिल्म भोला को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top