Headline
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी
इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी

इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी

इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी

इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अलग अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। इसमें इमरान हाशमी नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म के टीजर में इमरान हाशमी को एक दूधवाले के किरदार में दिखाया गया है, लेकिन उनका यह किरदार साधारण नजर नहीं आता।  फिल्म में एक्शन के साथ रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलेगा।

जेनेलिया डिसूजा फिल्म में इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिका में हैं और उन्हें उनकी प्रेमिका के किरदार में पेश किया गया है। वहीं अपारशक्ति खुराना भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीजर से संकेत मिलता है कि कहानी में एक्शन के साथ रिश्तों और प्रेम की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘गन मास्टर जी 9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी हिमेश रेशमिया ने संभाली है। इसके निर्माता दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट हैं। फिल्म 29 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

फिर साथ आएंगे इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया

इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी का नाम आते ही 2000 के दशक के लोकप्रिय गाने याद आ जाते हैं। दोनों ने उस दौर में कई चर्चित फिल्मों और गानों के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘अक्सर’ जैसी फिल्मों के गानों ने इस जोड़ी को खास लोकप्रियता दिलाई।

अब लंबे समय बाद दोनों की जोड़ी ‘गन मास्टर जी 9’ के जरिए फिर चर्चा में है। फिल्म के संगीत और इमरान हाशमी के नए एक्शन अवतार को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top