Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

फिल्म गदर 2 का टीजर जारी, पाकिस्तान के दामाद तारा सिंह ने फिर सरहद की पार

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत आगामी फिल्म गदर 2 का टीजर सोमवार को जारी किया गया। टीजर में सनी अपने तारा सिंह के किरदार में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टीजर 1971 की घटनाओं के साथ शुरू होता है। शुरूआत में एक महिला की आवाज आती है कि दामाद है वो पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वर्ना इस बार दहेज में लाहौर ले जाएगा।

गदर 2 का टीजर इशारा करता है कि कहानी वहीं से शुरू होती है जहां से गदर: एक प्रेम कथा खत्म हुई थी।
सनी देओल ने कहा, गदर 2 अपने पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ा रही है। भारत की सबसे पसंदीदा पारिवारिक फिल्मों में से एक को वापस लाने में सक्षम होना एक आशीर्वाद है। फिल्म हमेशा प्यार, साहस और देशभक्ति की एक प्रेरक कहानी होगी। आशा है कि दुनिया तारा और सकीना का फिर से खुले दिल से स्वागत करेगी। फिल्म में भारत के विभाजन और लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव का चित्रण दर्शकों के साथ जुड़ा हुआ है। तारा और सकीना की देशभक्ति, प्रेम और बलिदान की कहानी ने 2001 में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब निर्माता फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

अमीषा पटेल ने कहा, गदर: एक प्रेम कथा मेरे जन्मदिन पर फिर से रिलीज हुई और मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। हमने महसूस किया कि फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी मजबूती से बस गई है। टीजर गदर 2 से तारा और सक्सेना की कहानी में एक नया अध्याय शुरू होता है और हमें पूरी उम्मीद है कि हम एक बार फिर अपने फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। निर्देशक-निर्माता अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित, गदर 2 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top