Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद

पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम

ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें

नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

जम्मू-कश्मीर में भयानक सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से 5 की मौत, 7 जख्मी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट रोड पर वाहन चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया, और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, यह हादसा गुलदंडा में हुआ। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। कहा जा रहा है कि डोडा जिले में खराब सडक़ें हैं, जिसके परिणामस्वरूप मानव हानि हो रही है।

यातायात अधिकारी पहाड़ी डोडा जिले में कमर्शियल वाहनों के चालकों द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने को भी जिम्मेदार मानते हैं। इससे पहले दिन में, डोडा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक अन्य दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top