Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

भीषण सड़क हादसा : कार और निजी बस की टक्कर में मासूम सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक बड़ा हादसा होने का समाचार है। यहां एक यात्री बस और कार की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक कार नागपुर से नागभीड़ की तरफ जा रही थी तभी निजी बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। वहीं इस भयानक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा चंद्रपूर जिले के नागभीड़-नागपुर मार्ग पर कानपा गांव के पास हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए तत्काल ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया कि यह हादसा रविवार शाम करीब चार बजे नागभीड़ से 17 किलोमीटर दूर कनपा गांव में हुआ। उन्होंने कहा कि एक कार में छह लोग सवार थे और वो नागपुर से नागभीड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कार की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक प्राइवेट बस हो गई। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके शवों को वाहन काटकर निकाला गया। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ साल की एक बच्ची की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। जबकि एक अन्य घायल की मौत नागभीड़ के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में नागपुर के रोहन विजय राउत (30), ऋषिकेश विजय राउत (28), प्रभा शेखर सोनवणे (35), लखनी, गीता विजय राउत (50), सुनीता रूपेश फेंडर (40) और यामिनी (9) शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top