Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

उत्तराखंड में केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 52वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगामी 2 नवम्बर से आगाज

बालिका वर्ग में फुटबॉल, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस के मुकाबलें किये जायेंगे आयोजित, 203 खिलाड़ी कर रहे हैं प्रतिभाग

देहरादून। देहरादून संभाग को इस वर्ष केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 52 वी के.वि.सं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत तीन खेलों की मेजबानी करने का दायित्व दिया गया है। देहरादून संभाग की उपायुक्त सुकृति रैवानी ने बताया कि 2 से 6 नवम्बर तक केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत इस वर्ष बालिका वर्ग में फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं टेबल टेनिस के मुकाबलों को आयोजित करने की जिम्मेदारी देहरादून संभाग को मुख्यालय द्वारा दी गई है।

देहरादून संभाग की उपायुक्त सुकृति रैवानी ने बताया कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित केंद्रीय विद्यालय एफआरआई और आईएमए में अंडर-17 (8 टीमें) एवं अंडर-14( 10 टीमें) वर्षीय बालिका फुटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें विभिन्न संभागों की कुल 18 टीमें भाग ले रही है।

देहरादून संभाग की उपायुक्त सुकृति रैवानी ने बताया कि बास्केटबॉल में अंडर -14 (15 टीमें) एवं अंडर-17 (22 टीमें) के मुकाबले आईआईपी और आईटीबीपी में खेले जाएंगे। जिसमें इस तरह अलग अलग आयु वर्ग बास्केटबॉल में कुल 37 टीमें प्रतिभाग कर रही है। टेबल टेनिस के अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 वर्षीय बालिका मुकाबले रुड़की केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित किये जायेंगे। जिसमें 203 खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले विभिन्न स्थानों पर 6 नवम्बर को खेले जाएंगे।

देहरादून संभाग की उपायुक्त सुकृति रैवानी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। जिसकी निगरानी के लिये सहायक आयुक्त देहरादून संभाग सुरजीत सिंह, सहायक आयुक्त स्वाति अग्रवाल, सहायक आयुक्त ललित मोहन बिष्ट, प्राचार्य मिकी खुल्बे, संजय कुमार, अरविंद कुमार , सी एस बिष्ट, माम चंद, हनुमंत सिंह एवं खेल शिक्षक डीएम लखेड़ा , पारितोष वैध, नबील अहमद एवं वैभव नॉटियाल को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top