Headline
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च

वाहनों के वीआईपी नंबरों का आकर्षण परिवहन विभाग को बना रहा मालामाल, सबसे महंगी दर में बेचा गया एफएम-0001 नंबर

देहरादून। उत्तराखंड में वाहनों के वीआईपी नंबरों का आकर्षण परिवहन विभाग को मालामाल बना रहा है। देहरादून संभाग ने वाहन नंबरों की नई सीरीज में वीआईपी नंबरों की नीलामी से निर्धारित 5.55 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष विभाग ने 27.90 लाख रुपये कमाए हैं। परिवहन विभाग ने यूके-07, एफएम-0001 नंबर को सबसे महंगी दर पर बेचा है। इस नंबर के लिए न्यूनतम रकम एक लाख रुपये तय थी, लेकिन नंबर के आकर्षण को देखते हुए इसके लिए सर्वाधिक बोली 7.39 लाख रुपये लगी है। वीआईपी नंबरों की नीलामी में 0002 नंबर की दो लाख 29 हजार रुपये में बिक्री हुई। 0003 नंबर 25 हजार के सापेक्ष दो लाख छह हजार रुपये की बोली लगी।

9999 नंबर को 25 हजार के सापेक्ष दो लाख दो हजार रुपये में बेचा गया। 1111 नंबर को लेकर क्रेज रहा। 25 हजार का नंबर 1 लाख 87 हजार रुपये की अधिकतम बोली लगी। 7777 नंबर 1 लाख 22 हजार रुपये, 0009, 0004, 3333,0008, 5555 नंबरों की भी तय रकम से कई गुना अधिक में नीलामी हुई। महंगे नंबरों को लेने वालों में शहर के उद्यमियों से लेकर चिकित्सक, नेता और शैक्षणिक संस्थाएं शामिल हैं। यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश चंद्र पोखरियाल भी वीआईपी नंबरों के शौकीन हैं। वीआईपी नंबरों की सूची में उनका नाम भी दर्ज है। उन्होंने 0777 नंबर नीलामी में प्राप्त किया है।

वीआईपी नंबरों को नीलामी करने की व्यवस्था है। लोग अपनी मनपसंद का नंबर प्राप्त कर रहे हैं। इससे विभाग को राजस्व लाभ हो रहा है। यूके 07-एफएम सीरीज से विभाग ने निर्धारित 5.55 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 27.90 लाख रुपये मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top