Headline
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम, बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल में दाखिला

रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम, बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल में दाखिला

राजधानी को मिला राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, बदल रही मासूमों की तकदीर

देहरादून — जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति एवं बाल मजदूरी उन्मूलन अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की है। इस अभियान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए माइक्रो प्लान के तहत साधु राम इंटर कॉलेज में आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर की स्थापना की गई है।

इस सेंटर में आधुनिक शिक्षा प्रणाली, कंप्यूटर लैब, संगीत, योग, खेल, प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण और अन्य क्रियात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। अब तक 57 बच्चों को मानसिक सुधार (माइंड रिफॉर्म) कर नियमित स्कूलों में दाखिला दिलाया जा चुका है, जबकि लगभग 50 बच्चे वर्तमान में इस सेंटर में विशेषज्ञ शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

सितंबर से अब तक 300 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति और बालश्रम से रेस्क्यू किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी रोकना न केवल एक आधिकारिक जिम्मेदारी है, बल्कि एक नैतिक दायित्व भी है। उनका लक्ष्य जिले को हर हाल में भिक्षावृत्ति और बालश्रम मुक्त बनाना है।

राजधानी में तैयार यह राज्य का पहला आधुनिक सुविधाओं से लैस इंटेंसिव केयर सेंटर है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है— “भिक्षावृत्ति और बालश्रम से मुक्त कर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है।”

One thought on “रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम, बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल में दाखिला

Leave a Reply to Hendrix4916 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top