Headline
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

योग, ध्यान और संगीत का मेल जीवन को शांति प्रदान करता है- राज्यपाल

ऋषिकेश में ‘ द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023’ का आयोजन

ऋषिकेश। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज  द्वारा द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- में हिस्सा लिया। राज्यपाल ने कहा कि अध्यात्मिकता और संगीत का मेल जीवन को स्थिरता और शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस देवभूमि में आकर बीटल्स संगीत को विश्व प्रसिद्धि मिली। यही नहीं, बीटल्स और आध्यात्मिकता के मेल से इस क्षेत्र को भी विश्व प्रसिद्ध मिली।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जो लोग बीटल्स  और आध्यात्मिकता के बारे में और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं उनको ऋषिकेश जरूर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अनेक सर्किट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भूमि में अनेक रोचक और जिज्ञासा के रहस्यमई  स्थल हैं। जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।कहा कि हमारी सरकार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में फोकस कर रही है ताकि पर्यटकों के आवागमन में असुविधा न हो।

परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानंद जी महाराज ने कहा कि बीटल्स ने इस क्षेत्र में आकर जब ध्यान लगाया तो इस संगीत को विश्व प्रसिद्ध मिली। यह इस देव भूमि का ही प्रताप है कि जो भी यहां आता है वह अपने आप तो धन्य हो ही जाता है बल्कि वह दूसरे को धन्य करने में भी अपना योगदान देने में समर्थ हो जाता है। बीटल्स संगीत के साथ भी ऐसा ही हुआ है। स्थानीय विधायक यमकेश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट ने सभी अतिथियों और लोगों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान फेस्टिवल में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता  चौबे,  मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, परमार्थ साध्वी सरस्वती सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top