Headline
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि 
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा
कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों और डंडी-कंडी का किराया हुआ महंगा

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों और डंडी-कंडी का किराया जिला पंचायत की ओर से तय कर दिया गया है। इस बार तीर्थयात्रियों को घोड़े-खच्चर का किराया 2500 रुपये देना होगा जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 1100 रुपये अधिक है। जबकि डंडी-कंडी के लिए 8000 रुपये किराया देना होगा जबकि इसका किराया पहले 6400 था। प्रीपेड काउंटर से ही दोनों की बुकिंग की व्यवस्था होगी।

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों से जाने के लिए इस बार तीर्थयात्रियों को जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम जाने व वापस आने के लिए 2500 रुपये देने होंगे। पिछले वर्ष यह किराया 1400 रुपये था। इसके साथ ही इस वर्ष तीर्थयात्री घोड़े खच्चरों की बुकिंग प्रीपेड काउंटर व्यवस्था के तहत करेंगे।

जिला पंचायत प्रीपेड काउंटर जानकीचट्टी में बनाएगा।तीर्थयात्री बुकिंग के दौरान ही यहां किराया जमा करेंगे और घोड़े खच्चर संचालक को उसका किराया तीर्थयात्री को वापस जानकी चट्टी लाने के बाद काउंटर से प्राप्त होगा। साथ ही डंडी-कंडी के लिए 8000 रुपये किराया देना होगा।

वहीं घोड़े खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है। पैदल मार्ग पर गंदगी न हो इसके लिए जिला पंचायत ने रास्ते से घोड़े की लीद उठाने के लिए निविदा भी जारी कर दी है। घोड़ा पड़ाव इस बार फूलचट्टी में बनाया गया है।
घोड़े खच्चर संचालकों के हितों को देखते हुए किराए में बढ़ोतरी की गई है। घोड़ा खच्चरों का किराया 2500 निर्धारित किया गया है। बिना बीमा वाले घोड़े खच्चरों के संचालन की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top