Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

पति ने झगड़े के दौरान सिर पर हथौड़े से वार कर पत्नी को उतरा मौत के घाट

नई दिल्ली। अमन विहार थाना क्षेत्र में पति ने झगड़े के दौरान पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान किराड़ी सुलेमान नगर की रमेश एन्क्लेव की खैरूं निशा के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित पति मोहम्मद माजिद को गिरफ्तार कर लिया है। रोहिणी जिले पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 17 फरवरी को अमन विहार थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमन विहार इलाके की महिला को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि खैरूं निशा को उसके बेटे हामिद ने अस्पताल में भर्ती करवाया था, जो सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थी।

महिला की हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। महिला के शव को कब्जे में लेकर अंबेडकर अस्पताल में रखवाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक के स्वजन ने बताया कि खैरूं निशा सीढ़ी से नीचे गिर गई और सिर में चोट लग गई। उन्होंने हत्या का कोई शक नहीं जताया। अगले दिन पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया गया।

जांच के लिए पुलिसकर्मी जब उसके घर पहुंचे तो सलमा ने बताया कि वह खैरूं निशा की बेटी है और कपड़े सिलाई करती है। उसने बताया कि उसकी मां सीढ़ियों से नहीं गिरी थी। उसके पिता ने झगड़े के बाद उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हथौड़ा भी बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top