Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

द केरला स्टोरी ने रचा इतिहास, पहले हफ्ते बनी सबसे अधिक कमाई वाली महिला-प्रधान बॉलीवुड फिल्म

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म की वजह से देश एक बार फिर से 2 पक्षों में बंट गया है। जहां कुछ लोग इस फिल्म का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों द्वारा द केरल स्टोरी का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। अब इस बीच द केरल स्टोरी ने इतिहास रच दिया है और सबसे अधिक ओपनिंग वाली महिला-प्रधान बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

तमाम विवादों के बीच 5 मई को रिलीज हुई द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस का शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 81 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। इसी के साथ द केरल स्टोरी ने कंगना रनौत की तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (69.95 करोड़) और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी (68.83 करोड़) फिल्मों को पछाड़ दिया है। द केरल स्टोरी में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। अब फिल्म मुनाफे से भी आगे निकल चुकी है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म पर बैन का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बाद अब उत्तराखंड और हरियाणा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इससे कमाई में और अधिक उछाल देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top