Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

डाक्टर की कमाई पर हाथ साफ करके लखपति बनी नौकरानी, हैंडी कैमरा में देखकर हुआ खुलासा

हल्द्वानी। निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपती ने एक महिला की तंगहाली पर उसे अपने घर पर काम पर रखा, लेकिन वह डाक्टर की कमाई पर हाथ साफ कर लखपति बन गई। तीन साल में उसने डाक्टर के घर 10.77 लाख रुपये चोरी कर लिए। शनिवार को 7500 रुपये चोरी करते समय वह हैंडी कैम से बेनकाब हो गई। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कृष्णा कुंज, नैनीताल रोड निवासी डा. राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने अपने घर पर काम करने के लिए कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी मधु को रखा था।

उसका मासिक वेतन 3500 के बाद 4500 रुपये कर दिया गया था। वर्ष 2022 से उनके घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। 22 जुलाई को अलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे। 25 जुलाई को रुपये गिने तो 4.70 लाख रुपये कम थे। नौकरानी पर शक होने पर उन्होंने अलमारी में हैंडी कैम रिकार्डिंग मोड पर रख लिया। 29 जुलाई को 7500 रुपये फिर चोरी हो गए। हैंडी कैम चेक किया तो नौकरानी मधु रुपये चोरी करते ट्रैप हो गई। डाक्टर का कहना है कि अब तक 11 लाख रुपये चोरी हो चुके हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद एसआइ मंजू ज्याला की मौजूदगी में नौकरानी मधु को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के पास 4.77 लाख रुपये बरामद हुए है। वहीं, पुलिस ने नौकरानी की बैंक डिटेल खंगाली तो उसमें छह लाख रुपये जमा मिले। यह रकम डाक्टर दंपती के घर से चोरी की है। पुलिस अब आरोपित का बैंक खाता फ्रीज करने की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top