Headline
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

जिसने जन्म दिया वही बनी कातिल, एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मारा, हिरासत में आरोपी मां

मेरठ। उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने ही हाथों अपने एक साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर डाली। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार ऊन थानाक्षेत्र के गागोर गांव निवासी पंकज पुत्र वीरेंद्र की साल पहले गायत्री पुत्री रामकिशन गांव मीननगर बघरा के साथ शादी हुई थी। पंकज व गायत्री का एक साल का पुत्र था। 14 अप्रैल की शाम को पंकज सब्जी लेकर बाजार से घर आया। पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। खाना बनाने को लेकर ही दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद गायत्री ने अपने एक वर्ष के पुत्र अर्श की गुस्से में गला दबाकर हत्या कर डाली। पुत्र की हत्या का पता रात्रि में ही जब पंकज को लगा तो उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा व सीओ अमरदीप मौर्य ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। मासूम का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top