Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

रमजान पर महंगाई से पाकिस्तान की जनता बेहाल, केले 500 रुपए तो अंगूर 1600 रुपए किलो बिक रहे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आर्थिक तंगी का असर अब रमजान में भी देखने को मिल रही है। बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश में रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां एक दर्जन केले की कीमत 500 रुपये तक पहुंच गई है। केले तो छोडि़ए अंगूर के दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, अंगूर पाकिस्तान में इस वक्त 1600 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

सेंसिटिव प्राइस इंडीकेटर के अनुसार, पाकिस्तान में मार्च के अंतिम सप्ताह में महंगाई 47 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पाकिस्तान के ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स ने यह डाटा जारी किया है। पाकिस्तान के ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स के डाटा के अनुसार, प्याज की कीमतों में (228 प्रतिशत), गैस (108 प्रतिशत), आटा (120 प्रतिशत), सिगरेट (165 प्रतिशत), डीजल (102 प्रतिशत), चाय (94 प्रतिशत), केले (89 प्रतिशत), चावल बासमती (81 प्रतिशत), पेट्रोल (81 प्रतिशत), अंडे (79 प्रतिशत) कीमतें बढ़ गई हैं। डाटा के अनुसार, 51 जरूरी सामान में से 26 के दाम बढ़ गए हैं। 12 चीजों के दामों में थोड़ी कमी आई है और 13 चीजों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चिकन (8.14 प्रतिशत), मिर्ची पाउडर (2.31 प्रतिशत), एलपीजी (1.31 प्रतिशत), सरसों का तेल और लहसुन (1.19 प्रतिशत), घी (0.83), खाद्य तेल (0.21 प्रतिशत) की कमी आई है।
हालांकि पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके विदेशी मुद्रा भंडार में थोड़ा इजाफा हुआ है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 17 मार्च 2023 बढक़र 10.14 बिलियन डॉलर हो गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के चलते पाकिस्तान को भुगतान में काफी समस्या आ रही है।

आईएमएफ से लोन की 1.1 बिलियन डॉलर की किस्त को लेकर बातचीत अटकी हुई है। बता दें कि आईएमएफ ने साल 2019 में पाकिस्तान को 6.5 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज का एलान किया था। पाकिस्तान को दिवालिया होने से बचाने के लिए यह पैकेज बेहद अहम है। हालांकि आईएमएफ की शर्तों को लेकर इस बेलआउट पैकेज की 1.1 बिलियन डॉलर की किस्त अटक गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top