Headline
आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमान: महाराज
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता-रेखा आर्या
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
अधोईवाला में 3.35 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री खजानदास ने किया लोकार्पण और शिलान्यास
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया 95.79 लाख की लागत से निर्मित 60 बेडेड छात्रावास एवं क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने किया 95.79 लाख की लागत से निर्मित 60 बेडेड छात्रावास एवं क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण

आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

आज रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

इस वर्ष 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन

देहरादून। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा का समापन आज होने जा रहा है। सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान बदरीविशाल के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी संपन्न हो जाएगी। धाम में कपाट बंद करने से जुड़ी धार्मिक रस्में अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। रविवार को पंच पूजा के चौथे दिन माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया।

इस दौरान बदरीनाथ मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने माता लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देवी को कढ़ाई भोग अर्पित किया। अब सोमवार को अंतिम दिन की धार्मिक परंपराओं के बाद मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

भगवान बदरीविशाल के पुष्प श्रृंगार के होंगे दर्शन
कपाट बंद होने से पहले सोमवार को श्रद्धालुओं को भगवान बदरीविशाल के विशेष पुष्प श्रृंगार के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस दिन भगवान नारायण का पारंपरिक स्वर्ण श्रृंगार नहीं होगा, बल्कि उन्हें विभिन्न फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर में रात साढ़े सात बजे से कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दें कि बदरीनाथ धाम में कपाट बंद करने की परंपरागत प्रक्रिया पांच दिन पहले पंच पूजा के साथ शुरू हुई थी। पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद किए गए। दूसरे दिन आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए। तीसरे दिन खड़ग-पुस्तक पूजा संपन्न होने के साथ ही वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया। वहीं, चौथे दिन रविवार को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित कर गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया।

माता लक्ष्मी के गर्भगृह में विराजमान होने के बाद बंद होंगे कपाट
मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल के मुताबिक, सोमवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह अभिषेक पूजा के बाद दिनभर भक्त भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा और शाम सात बजे सांध्य पूजा शुरू होगी।

इसके बाद रात साढ़े सात बजे मंदिर के रावल गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। विशेष पूजा-अर्चना के बाद सखी वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद कुबेर, उद्धव और गरुड़ जी को गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा। सभी धार्मिक अनुष्ठान और देवताओं की आरती संपन्न होने के बाद रात 9 बजकर 37 मिनट पर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अगले दिन भगवान बदरीविशाल की उत्सव डोली शीतकालीन पूजा स्थल के लिए रवाना होगी।

इस यात्रा वर्ष में 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने के साथ ही कपाट बंदी की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष में अब तक 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान के दर्शन कर चुके हैं। इस तरह एक बार फिर बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने यात्रा को खास बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top