Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

युवक-युवती को अश्लील हरकतें करने पर टोकना सुरक्षा गार्ड को पड़ा भारी, अपने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में सिक्योरिटी गार्ड युवक विकास कुमार (26) को अश्लील हरकतें कर रहे युवक और युवती  को टोकना भारी पड़ गए। टोकने से आरोपी  युवक इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपने साथियों को बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर विकास की  हत्या कर दी।

आरोपी ने मौके पर अपने 4 से 5 साथियों को बुलाया था । यह आरोपी चाकू व अन्य हथियार लेकर आए थे । पीड़ित विकास कुमार को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह वारदात एमबी रोड पर पल प्रह्लाद  थाने से बदरपुर की तरफ जाते हुए फुटओवर ब्रिज के पास हुई है।  यहां पर बिहार निवासी विकास कुमार एक कंपनी मैं सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

रात को जब वह ड्यूटी कर रहा था उसने देखा कि पास में बैठे युवक-युवती  बहुत ज्यादा अश्लील हरकतें कर रहे हैं। उसने इन युवक-युवती को तोक दिया। टोकने से युवक इतना आगबबूला हो गया कि उसने अपने चार से पांच साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद उसके साथियों ने विकास कुमार को पकड़ लिया और आरोपी ने चाकू से विकास पर चाकू से ताबड़तोड़ 8 से ज्यादा वार कर दिए। घटना के समय युवती मौके पर मौजूद थी । विकास को लहूलुहान कर आरोपी मौके से फरार हो गए । किसी राहगीर ने रात 10.30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने विकास को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार सुबह तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top