Headline
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आई सामने, नेत्रहीन महिला से चार दरिंदों ने की हैवानियत

उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर चार दरिंदों ने एक नेत्रहीन महिला को अपनी हैवानियत का शिकार बना लिया है। हालांकि, चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्हेल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 वर्षीय नेत्रहीन महिला के साथ इसके तीन पड़ोसी और एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दरअसल, तीन दिन पहले पीड़िता अपने घर से बाहर निकली थी, उसी दौरान ताक में बैठे तीन पड़ोसी और एक रिश्तेदार उसके घर में घुस गए। इसके बाद चारों ने मिलकर महिला के साथ कुकर्म किया। जब पीड़िता खुद को बचाने में नाकाम होने लगी, तो उसने जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

इसके बाद पीड़िता की भतीजा आया, जिसने उसे बचाने और सभी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, सभी आरोपी पीड़िता के भतीजे को धक्का देकर भाग निकले। दरअसल, महिला अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थी। इसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता के बेटे को दी गई, जो पुणे में नौकरी करता था। इसके बाद बेटा घर लौटा और उसने पुलिस में अपनी मां के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के बारे में बताया। फिलहाल, पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top