Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

फुकरे 3 के आगे पस्त हुई द वैक्सीन वॉर, जवान का ऐसा रहा हाल

सिनेमाघरों में इस हफ्ते विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर, फुकरे 3 और चंद्रमुखी 2 के बीच भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर फुकरे 3 बढ़त बनाए हुए है।दूसरी और शाहरुख खान की फिल्म जवान का चौथे हफ्ते में भी टिकट खिडक़ी पर जलवा बरकरार है और यह बाकी सभी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

फुकरे फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त फुकरे 3 कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर है, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही हैं।फिल्म ने पहले दिन 8.82 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी तो दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं और अब इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.32 करोड़ रुपये हो गया है।

नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म द वैक्सीन वॉर कोरोना वायरस के दौरान देश के वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन बनाने के सफर की कहानी बताती है।12 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 85 लाख रुपये के साथ पहले दिन शुरुआत की थी तो दूसरे दिन इसकी कमाई में कोई इजाफा नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को भी फिल्म ने 85 लाख रुपये ही कमाए हैं और अब इसकी कमाई 1.70 करोड़ रुपये हो गई है।

कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 ने भी इसी हफ्ते सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा है।हिंदी सहित तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपये कमाए और अब इसकी कुम कमाई 12.75 करोड़ रुपये हो गई है।

शाहरुख की फिल्म जवान का खुमार रिलीज के बाद से ही दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है।फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 23वें दिन 5.13 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कारोबार 587.03 करोड़ रुपये हो गया है।अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top