Headline
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग
विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की

दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन करने जा रहे संतों के दल का पलटा वाहन, 16 यात्रियों को आयी गंभीर चोट

बागेश्वर। दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन को जा रहे इस्कान संतों के दल का वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर-पिथौरागढ़ मार्ग पर कलना बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। दो महिलाओं के हाथ में फ्रेक्चर है। ट्रैवलर वाहन में 16 पर्यटक बैठे थे। सभी पर्यटक पाताल भुवनेश्वर गुफा देखने जा रहे थे।

इस्कान संतों का दल दिल्ली से पहाड़ घूमने आया था। शनिवार शिवरात्रि की सुबह सभी लोग बाबा बागनाथ के दर्शन के बाद पाताल भुवनेश्वर घूमने जा रहा थे। तभी बागेश्वर- कांडा मार्ग स्थित कलना बैंड के पास वाहन पर से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया।

डा. गुंजन ने बताया की दो लोगों के हाथ में फ्रेक्चर है। उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद यात्रा भी प्रभावित हुई है। इधर, प्रभारी कोतवाल प्रहलाद सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना की पुलिस जांच कर रही है।

घायल पर्यटकों के नाम

हादसे में दिल्ली निवासी 31 वर्षीय निकिता शर्मा पत्नी विकास, 32 वर्षीय आकांक्षा पत्नी रोशन का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। जबकि ओके नागपाल पुत्र आरएल नागपाल, राघव पुत्र राजीव मलहोत्रा, अनाइशा पुत्री रोशन, ललित पुत्र सुरेंद्र, शीला पत्नी अशोक, कुसुम पत्नी सुरेंद्र, राजेश पुत्र सीमांचल निवासी उड़ीसा, पान सिंह पुत्र धन सिंह निवासी कांडा को हल्की चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top