Headline
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री

प्रेमी के लिए पाकिस्तान से आई महिला ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार- वापस नहीं जाना…

ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन को जमानत मिल गई है। दोनों घर पहुंच गए हैं। सीमा ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया से गुहार लगाई है कि उसे वापस पाकिस्तान नहीं जाना है। उसे भारत में ही रहना है और सचिन से शादी करनी है। सरकार उसकी मदद करे। दूसरी तरफ उसके पति ने एक वीडियो मैसेज के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी और बच्चे वापस पाकिस्तान भिजवाए जाएं।

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो मैसेज के जरिए मोदी सरकार से अपील की है कि उसके बच्चों और उसकी पत्नी को बरगलाया गया है। उसने सरकार से अपील की है कि उसकी पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भिजवाया जाए।

गुलाम हैदर का कहना है कि पब्जी गेम के जरिए उसके परिवार को जहनी मरीज बनाया गया है। मेरी पत्नी से उसका घर बिकवा कर भारत बुलाया गया है। उसने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि मैं मीडिया का बहुत शुक्रगुजार हूं, जिनके जरिए मुझे पता चला कि मेरी पत्नी और बच्चे भारत पहुंच गए हैं। मेरी सरकार से अपील है कि मेरी पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द वापस पाकिस्तान भिजवाया जाए।

दूसरी तरफ अपने भारतीय प्रेमी के साथ रह रही सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसे पाकिस्तान दोबारा नहीं जाना। उसे अब सचिन के साथ ही रहना है और उसके साथ ही शादी करनी है। उसने बताया कि जिस तरीके से भारत में उसके साथ व्यवहार किया गया और जिस तरीके से उसे सम्मान मिला है, यह उसे पाकिस्तान में नहीं मिलता। सरकार से विनती है कि उसे यहीं रहने दिया जाए और वापस ना भेजा जाए। वहां पर उसका कोई भविष्य नहीं है।

सचिन ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया है कि सीमा और उसने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली थी। अब यहां पर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करना चाहते हैं। अगर दिक्कत होगी तो हम कोर्ट मैरिज भी कर लेंगे। उसने भी सरकार से अपील की है कि उसे सीमा के साथ रहने दिया जाए। उसने सीमा को गंगा स्नान कराने की बात कही। उसने कहा कि सीमा अब हिंदू बन चुकी है। वह पूजा-पाठ भी करती है, इसीलिए वह दोनों साथ में ही रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top