Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

नूंह में सामान्य होने लगे हालात, रोजमर्रा की जिंदगी में लौटने लगे लोग, कर्फ्यू में भी दी गई कुछ घंटों की छूट

गुरुग्राम। नूंह में हिंसा के बाद से अब हालात सामान्य हो रहे हैं। लोग रोजमर्रा की जिंदगी में लौटने लगे हैं। बीते तीन-चार दिनों से यहां शांति है। हालांकि अभी कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा कि सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (चार घंटे) लोगों की आवाजाही के लिए नूंह में कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। इसके अलावा बैंक और एटीएम भी खोले जाएंगे। रविवार को जिले में इंटरनेट की सुविधाएं चालू की गई हैं लेकिन बल्लभगढ़ में हुई ताजा घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बल्लभगढ़ में इंटरनेट की सुविधा फिर से बंद कर दी। जिला उपायुक्त की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, बल्लभगढ़ में रविवार दोपहर एक बजे से सोमवार सात अगस्त रात 12 बजे तक इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है।

दरअसल फरीदाबाद में ज्यादातर धार्मिक हिंसा बल्लभगढ़ के इलाके में ही देखने को मिली है। छांयसा में आरा मशीन पर हुए हमले और ट्रैक्टर में आग लगाने के ताजा मामले के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोबारा से कोई अफवाह या हिंसा ना फैले इसलिए ये फैसला लिया गया है। बल्लभगढ़ के अलावा अन्य इलाके में इंटरनेट की सुविधा जारी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, हिंसक घटनाओं के मामले बढ़ने पर पूरे जिले में इंटरनेट की सुविधा बंद की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top