Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार बनाएगा ये अनोखा सिक्का, ये होगी खासियत

नई दिल्ली। रविवार 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के इस नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार और स्मरणीय बनाने के लिए 75 रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, 75 रुपये के इस नए सिक्के का आकार 44 मिलीमीटर वृत्ताकार होगा। इसका मानक वजन 35 ग्राम होगा।

सिक्के के अग्र भाग पर मध्य में अशोक स्तम्भ का सिंह शीर्ष होगा, इसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। उसकी बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘ भारत’ शब्द और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में ‘ इंडिया’ शब्द लिखा होगा। सिंह स्तंभ शीर्ष के नीचे रुपये का प्रतीक चिन्ह और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य ’75’ भी लिखा होगा।

सिक्के के पृष्ठ भाग में संसद भवन का चित्र होगा। सिक्के के ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘ संसद संकुल’ लिखा होगा और निचली परिधि पर अंग्रेजी में ‘पार्लियामेंट काम्प्लेक्स’ लिखा होगा। संसद संकुल के चित्र के नीचे वर्ष ‘2023’ लिखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top