Headline
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

पति को जंजीरों से बांधकर कमरे में किया कैद, तीन दिन रहा भूखा-प्यासा, पुलिस ने काटी बेडिया

बिजनौर। पतियों द्वारा पत्नियों पर जुल्मों की खबरें अक्सर आती हैं लेकिन अब पतियों को भी पत्नियों के जुल्मों का शिकार होना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नूरपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को जंजीरों से बांधकर घर के एक कमरे में कैद कर दिया। तीन दिन तक पति भूख प्यास से तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेडिय़ां काटी और उसे बंधनमुक्त कराया।  पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार जिले के नूरपुर थानाक्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज आई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में एक व्यक्ति कमरे की खिडक़ी पर लेटा था और उसके हाथ-पांव जंजीरों से बंधे थे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर व्यक्ति को पानी पिलाया और बेडिय़ां काटकर उसे बंधनमुक्त कराया।

मोहल्ला रामनगर निवासी मोहम्मद हाशिम मुरादाबाद रोड पर एक अस्पताल चलाता है। उसकी पत्नी आफरीन वहां मरीजों को देखती है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद हाशिम को उसकी पत्नी ने कमरे में कैद कर रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो हाशिम वहां जंजीरों से बंधा पड़ा था। पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराकर पीएचसी में भर्ती कराया। हाशिम ने बताया कि उसे पत्नी ने तीन दिन से जंजीरों से बांधकर कमरे में बंद कर रखा था। इस दौरान उसे खाना-पानी भी नही दिया गया। उसने पुलिस को पत्नी आफरीन के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि हाशिम व उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। हाशिम व उसकी पत्नी पहले भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। हाशिम का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हाशिम ने आफरीन से दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चला आ रहा है। पड़ोसियों के अनुसार हाशिम सिविल इंजीनियर है और वह काफी सालों तक कुवैत में नौकरी कर चुका है। उसके पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं। नौकरी छोडऩे के बाद उसने नूरपुर में अस्पताल खोला। आफरीन इस अस्पताल में पहले नर्स थी। पत्नी की मौत होने के बाद उसने आफरीन से शादी कर ली। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा। इस संबंध में आफरीन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे बात नही हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top