Headline
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

दर्दनाक हादसा: ओएसआरटीसी और निजी बस में भीषण टक्कर, 12 लोगों की मौत, 8 घायल

ओडिशा। गंजम के जिले के दिगपांडी के निकट खेमुंडी कॉलेज के पास रविवार आधी रात को ओएसआरटीसी बस और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मृतकों में छह पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंजम जिला कलेक्टर दिब्या ज्योति परिदा ने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्री को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। मरीजों के इलाज के लिए यहां सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। यह दुर्घटना तब हुई जब एक बारात लेकर जा रही निजी बस बेरहामपुर से खांडादेउली गांव लौट रही थी, तभी गदारी से भुवनेश्वर जा रही ओएसआरटीसी बस से उसकी टक्कर हो गई।

दिगपहांडी पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने घायलों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

पटनायक ने अधिकारियों को सभी घायलों को मुफ्त इलाज प्रदान करने का निर्देश दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुख और गंजम डीपीसीसी के अध्यक्ष बिक्रम पांडा को मौके पर पहुंचने और सभी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। विशेष राहत आयुक्त ने एक ट्वीट में गंजन प्रशासन की देखरेख में इलाज के लिए प्रत्येक घायल व्यक्ति को तीन लाख रुपये की सहायता की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top