Breaking News
पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पहुंचाई पीड़ा – पीएम मोदी 
सीएम धामी ने “मुख्य सेवक भंडारा” के लिए जाने वाले सेवादारों की टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सात दहशतगर्दों के घर किए जमींदोज, 175 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 
आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस
कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार
चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
हिमालय से लेकर रॉकीज़ तक, लंदन से लेकर डी.सी. तक, मानुषी शर्मा एक परस्पर जुड़े ग्रह के लिए नीति अधिवक्ता हैं
मुख्यमंत्री धामी से जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने की मुलाकात 
जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्स- रेखा आर्या

कालसी-चकराता मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

देहरादून। आज सुबह करीब 06:45 बजे  कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई की कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया की तरह चापनु के पास एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। उक्त सूचना पर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।  मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे।  घटना में 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायल व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई की उक्त सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा रात्रि समय करीब 11:30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, इस दौरान वह उक्त वाहन से बाहर छटक गया, जिसे सुबह करीब 6:30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक द्वारा देखा गया तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है तथा मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया है, जिनके पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है।  घटना के संबंध में मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है।  घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
नाम पता घायल व्यक्ति :-
 ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मालीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष।
नाम पता है मृतक :-
1-  ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष
2-  सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0-  ग्राम दुहाई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष
3-  गुड़िया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top