Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

अदा शर्मा स्टारर बस्तर- ‘द नक्सल स्टोरी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई की झलक

अदा शर्मा स्टारर फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म के ट्रेलर में अदा शर्मा को अपने बेजोड़ अंदाज में देखा जा सकता है. दर्शकों को लुभाने वाले सभी एलिमेंट से भरपूर यह फिल्म उन्हे एंटरटेन करने की क्षमता रखती है. द केरल स्टोरी की जबरदस्त सफलता के बाद, टीम एक और डेयरिंग और प्रभावशाली विषय के साथ वापस लौटी है, जिसका ट्रेलर सभी के उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।

ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा सीआरपीएफ जवानों को मारने की दिल दहला देने वाली झलक है, इसके अलावा इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से जेएनयू के क्षेत्रों द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है. इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक ने इस ट्रेलर को जबरदस्त बना दिया है।

ट्रेलर न केवल उत्साह को दूसरे स्तर पर ले जाता है बल्कि हमें असल घटनाओं के बारे में और ज्यादा जानने के लिए प्रेरित भी करता है. ट्रेलर का मुख्य आकर्षण आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार है, जिसे एक्ट्रेस अदा शर्मा ने निभाया है.विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, बस्तर: द नक्सल स्टोरी सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी. यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top