Headline
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ताली का ट्रेलर जारी, अभिनेत्री के दमदार अवतार ने जीता दिल

अभिनेत्री सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से वेब सीरीज ताली को लेकर चर्चा में है। जब से इससे उनकी झलक सामने आई है, प्रशंसक इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं।उन्होंने पहले ही उनकी इस सीरीज को सुपरहिट बता दिया है। इसमें सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) की भूमिका में नजर आएंगी और इसी वजह से वह चारों ओर चर्चा में हैं। अब इस बहुचर्चित सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था।

सुष्मिता ताली में ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की भूमिका में दिख रही हैं और उनका यह धाकड़ अवतार देखने लायक है। लगता है वह फिर दर्शकों को अपना मुरीद बनाने के लिए तैयार हैं। सुष्मिता का अभिनय देख यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने गौरी की जिंदगी के हर पल को पूरे दिल से जिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा कर लिखा, गौरी आ गई है अपने स्वाभिमान, सम्मान और स्वतंत्रता की कहानी लेकर। ताली बजाएंगे नहीं, बजवाएंगे। रवि जाधव के निर्देशन में बनी ताली में सुष्मिता सेन, गौरी सावंत के रोल में हैं। ट्रेलर की शुरुआत सुष्मिता सेन के यंगर वर्जन से होती है। इसमें दिखाया गया है कि स्कूल लाइफ तक तो सब ठीक होता है। लेकिन समस्या तब आती है, जब वह कॉलेज जाती है। अब उसके लिए अपनी पहचान को छुपा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। उसे बहुत ताने सुनने पड़ते हैं। लेकिन अंत में वो अपने दिल की सुनती है और अपने वजूद के लिए लड़ती है।

गौरी सावंत पेशे से सोशल वर्कर हैं, जो कई वर्षों से किन्नरों के हितों के लिए काम कर रही हैं। उनका जन्म गणेश नंदन नाम के साथ हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे। गौरी अपने बारे में जानती तो थीं, लेकिन वह चाहकर भी पिता को बताने की हिम्मत नहीं कर पाईं। हालांकि, पिता की शर्मिंदगी का कारण न बनने के लिए गौरी ने घर छोड़ दिया था। हमसफर ट्रस्ट की मदद से खुद को बदला, और वह बन गईं गणेश नंदर से गौरी सावंत। गौरी ने नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में काफी अहम भूमिका निभाई थी। यह 2013 में फाइल किया गया केस था, जिसमें 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने फाइनल वर्डिक्ट सुनाते हुए ट्रांसजेंडर्स को थर्ड जेंडर करार देने का आदेश दिया था। ताली शो 15 अगस्त से जियो सिनेमा पर शुरू हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top