वॉशिंगटन। अमेरिका में नेवादा के रेनो में आयोजित हो रही नेशनल चैंपियनशिप एयर रेसेस एंड एयर शो के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए। विमानों की टक्कर इतनी तेज थी विमानों के कलपुर्जे डेढ़ मील तक बिखर गए। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। रेनो एयर रेसिंग एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘रविवार को दोपहर करीब 2.15 बजे टी-6 गोल्ड रेस की समाप्ति के दौरान दो विमान लैंडिंग के दौरान एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में दोनों पायलट की मौत की पुष्टि हो गई है।
