Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

कृषि मंत्री गणेश जोशी से भीमताल विधायक के नेतृत्व में जनपद नैनीताल के रामगढ़ और धारी के सेब काश्तकारों ने की मुलाकात

किसानों ने कृषि मंत्री से सी- ग्रेड के सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में जनपद नैनीताल के रामगढ़ और धारी के सेब काश्तकारों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सेब के सी-ग्रेड के सेब को रुपये 20 तथा बी-ग्रेड को रुपये 40 और ए-ग्रेड के सेब को रुपये 60 कम से कम समर्थन मूल्य करने की मांग की। किसानों ने कहा अभी वर्तमान में सी- ग्रेड की फसल का समर्थन मूल्य 12 रुपए है। उन्होंने कहा हमारे सेब के ए, बी और सी ग्रेडों के सेब को किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है।

मंत्री ने बैठक में उपस्थित कृषि महानिदेशक को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मिशन बागवानी के निदेशक और मण्डी परिषद के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने इस संबंध में किसानों को आ रही समस्या का अधिकारियों को रास्ता खोजने और एक शीघ्र रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए ताकि भविष्य में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मंत्री ने कहा किसानों के कल्याण ओर उनकी आजीविका को बढ़ाने के लिए धामी सरकार संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर बैठक में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, बागवानी मिशन के निदेशक आरके सिंह, देहरादून मण्डी समिति के सचिव विजय थपलियाल, जिला पंचायत कलमेश बिष्ट, प्रधान गणेश गौड,किसान चंदन, किसान सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top