Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

UP Board 2022-‘आज होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा’

लखनऊ।UP Board Compartment Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कंपार्टमेंट श्रेणी पाने वाले छात्र- छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2022) शनिवार, 27 अगस्त, 2022 को आयोजित की जानी है। यूपी एमएसपी के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। परीक्षा दो पारियों में होगी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।यूपी बोर्ड की मुख्य वार्षिक परीक्षा इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 18 जून, 2022 को घोषित किए गए थे। परिणामों में 35 हजार से अधिक छात्रों ने कंपार्टमेंट प्राप्त की थी।

UP Board Exam: 45 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र पर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटर मीडिएट यानी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं। यूपी एमएसपी के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। बता दें कि यूपी बोर्ड की पूरक परीक्षा के लिए कुल 34 हजार 321 विद्यार्थियों ने आवेदन पंजीकरण कराए हैं। इसमें से कक्षा 10वीं के 17,745 और 12वीं के 16,576 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

UP Board Compartment Exam: 78 जिलों में दो पारी में होगा परीक्षा का आयोजन

यूपी बोर्ड की 2022 की कंपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल होने वाले हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटर मीडिएट यानी 12वीं के छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 78 जिलों में पूरक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम में पहली पाली में दसवीं की परीक्षा सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक होगी जबकि, दूसरी पाली में दोपहर 02 बजे से शाम 05.15 के बीच 12वीं की पूरक यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top