Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

UPCL नें देश मे बढ़ाया उत्तराखंड का मान,देश के टॉप-10 मे बनाईं जगह

देहरादून।यूपीसीएल ने अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार करते हुए देश में टॉप टेन में जगह बनाई हैं।पिछली रैकिंग 17 स्थान से उठकर नौवें स्थान पर जगह बनाई हैं जबकि कस्टमर सर्विस को लेकर हिमालयी राज्यों की रैंकिंग में देश में पहला स्थान पाया है। इससे पहले तक हिमाचल इस मामले में पहले स्थान पर रहा।MD यूपीसीएल अनिल कुमार ने बताया कि आने वाले समय में यूपीसीएल को देश की प्रमुख अग्रणी कंपनी के रूप में स्थापित किया जाएगा। उपभोक्ता सुविधाओं को और अधिक बढ़ाया जाएगा।

ऊर्जा निगम ने इस वर्ष 2022 से देश भर में बिजली संकट खड़े होने के बावजूद लोगों को बाजार से महंगी दरों पर बिजली खरीदकर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई है। यह तभी संभव हो पाया है जब UPCL की राजस्व वसूली 100% से भी अधिक रही है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से देश की सभी बिजली वितरण कंपनियों की रैंकिंग जारी की गई है।सरकारी और प्राइवेट कंपनियों की संयुक्त रैंकिंग में उत्तराखंड देश की 52 कंपनियों में 17 नंबर पर है ।जबकि सरकारी बिजली वितरण कंपनियों की रैंकिंग में उत्तराखंड 9वें स्थान पर रहा।

टॉप फाइव में में गुजरात की सरकारी कंपनियों का दबदबा रहा हालांकि उत्तराखंड ने रैंकिंग में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक जैसे बड़ेराज्यों को पछाड़ने में सफलता हासिल की है। उत्तराखंड को ओवर आल बी प्लस ग्रेड मिला।ऑपरेशनल में ए, कनेक्शन सर्विस में बी प्लस,मीटरिंग,बिलिंग,राजस्व वसूली में सी प्लस,फॉल्ट सही करने और उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में A ग्रेड मिला।हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड ने 9 राज्यों में पहला स्थान पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top