Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

UPCL के MD पर लगे ये गंभीर आरोप,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

देहरादून।सुराज सेवादल की महिला प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी अनिल कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने सीएम को राखी भेजते हुए एमडी अनिल कुमार यादव को हटाने की मांग की है।

दरअसल, सेवादल महिला प्रकोष्ठ ने पिटकुल और यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. महिला प्रकोष्ठ ने प्रबंध निदेशक पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी मांगों के संदर्भ में नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया है. सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि सुराज सेवा दल की मातृ शक्ति जो 9 मई को यूपीसीएल ऊर्जा भवन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी, उनका यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम के एमडी ने मातृ शक्ति और उत्तराखंड की बेटियों को अपमान करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग किया है. साथ ही न्यायालय से दुर्भाग्यपूर्ण नोटिस जारी किए गए हैं. इसलिए आज संपूर्ण मातृ शक्ति ने मुख्यमंत्री धामी को अपनी रक्षा और प्रदेश की बहनों की रक्षा के लिए पत्र के साथ नौ राखियां भी भेजी है।

सात राखियां उन महिलाओं की तरफ से भेजी गई है, जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं. जबकि एक राखी उस मातृ शक्ति की तरफ से भेजी गई है, जिसका उत्पीड़न हुआ था. लेकिन यूपीसीएल के एमडी ने उस फाइल को दबा दिया है. जबकि एक राखी इस देवभूमि की तरफ से भेजी गई है, जिसमें मातृ शक्ति का अपमान हो रहा है. ऊर्जा निगम के एमडी लगातार भ्रष्टाचार में संलिप्त होते जा रहे हैं, ऐसे में समस्त मातृ शक्ति यूपीसीएल के एमडी को तत्काल बर्खास्त करके भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती हैं।

महिला सुरक्षा की मांग को लेकर सुराज सेवादल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कावेरी जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखियां भेजी हैं. साथ ही उन्होंने यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड) के एमडी अनिल कुमार यादव को हटाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top