Headline
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

नमाज पर छुट्टी का आदेश भाजपा का फैब्रिकेटेड झूठ – हरीश रावत

मेरी सरकार ने ऐसा कोई शासनादेश नहीं किया

आम आदमी पार्टी भाजपा की मदद कर रही

मोदी के मुकाबले के लिए भाजपा में लीडरशिप डेवलप करना जरूरी

यशपाल आर्य को सीएम बनाने की पहल करूंगा

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। जुमे की नमाज पर अल्पवकाश सम्बन्धी  29 दिसंबर 2016 के आदेश को भाजपा की चाल बताते हुए कहा कि भाजपा फैब्रिकेटेड झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के समय ही यह आदेश सामने लायी। पूरे पांच साल तक भाजपा सरकार इस आदेश पर चुप रही।

सोमवार को डीडी न्यूज़ कॉन्क्लेव में बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उनके मन्त्रिमण्डल ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया। और न ही ऐसा कोई शासनादेश ही किया। उन्होंने 2016 के आदेश की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाकर भाजपा चुनाव को दूसरी दिशा में ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ लगाकर दुष्प्रचार कर रही है।

उत्त्तराखण्ड में सीएम चेहरा घोषित नहीं किये जाने पर पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी की हर राज्य के लिए अलग अलग नीति होती है। पंजाब में चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किये जाने पर  राहुल गांधी को बधाई भी दी। साथ ही यह भी जोड़ा कि पार्टी ने उन्हें चुनावी जंग के लिए सेनापति चुना है और वे 2002,07, 2012 व 2017 के चुनाव में भी योद्धा की भूमिका निभा चुके हैं।

एक सवाल के जवाब में हरीश रावत ने कहा कि लालकुआं से चुनाव लड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह विधानसभा उत्तराखण्डियत का प्रतिनिधित्व करती है।

इसके अलावा एक अन्य बयान में  पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर उत्त्तराखण्ड में दलित को सीएम बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे यशपाल आर्य को उत्त्तराखण्ड का सीएम बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि पंजाब में चन्नी को सीएम बनाने से देश में अच्छा संदेश गया है। साथ ही यह भी कहा कि मोदी के मुकाबले के लिये राज्यों में लीडरशिप डेवलप करनी जरूरी है।

हरीश रावत ने कहा कि  आम आदमी पार्टी भाजपा की मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्त्तराखण्ड के चुनाव में आप पार्टी वोट कटुवा की भूमिका में दिख रही है। केजरीवाल उन प्रदेशों में चुनाव लड़ते हैं जहां कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

पूर्व सीएम ने कहा कि आप पार्टी को उत्तराखंड में कोई सीट नहीं मिलेगी।

हरक सिंह के कांग्रेस में आने पर हरीश रावत ने कहा कि यह चुनाव उनकी क्षमताओं का भी इम्तहान है। वैसे कहते हैं कि आ गया हरक पड़ गया फरक…

Pls clik

📍चुनाव प्रचार के नये निर्देश देखें मूल आदेश

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-assembly-election-new-guideline-for-election-candidate/

https://www.facebook.com/634837490477634/posts/988765685084811/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top