Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम का फूंका पुतला, मुकदमा दर्ज कराने की मांग

राहुल गांधी पर दुष्यंत गौतम के कमेंट से कांग्रेस में उबाल, मुकदमा दर्ज कराने की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने एसएसपी जनमेजय खंडूडी को दी तहरीर

प्रदेश में फूंके गए भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के पुतले

भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने क्या कहा था, नीचे दिए गए लिंक को करिये क्लिक

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समूचे प्रदेश में पुतला दहन किया। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दून एसएसपी जनमेजय खंडूडी  को तहरीर देकर भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के शब्दों का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारे भी लगाए।

सोमवार को दून एसएसपी जनमेजय खंडूडी को तहरीर देते कांग्रेस कार्यकर्ता

इस बीच, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी राहुल गांधी जी पर भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा अभद्र टिप्पणी की निंदा की। गोदियाल ने कहा कि भाजपा नेता ने गांधी परिवार पर मर्यादाहीन वक्तव्य देकर संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका।

गौरतलब है कि उत्त्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोनिया, राहुल व प्रियंका पर टिप्पणी की थी। गौतम ने कहा था कि राहुल पप्पू बनना छोड़ जनता के मर्म को समझे।

इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने तुरंत पलटवार करते हुए भाजपा नेता दुष्यंत गौतम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

कोतवाली व एसएसपी को तहरीर देने के बाद गरिमा दसौनी ने कहा कि सभ्य समाज में और राजनीतिक शुचिता के माहौल में इस तरह की शब्दावली और भाषा शैली का कोई स्थान नहीं है। कहा कि दुष्यंत गौतम ने एक राष्ट्रीय नेता के खिलाफ दिए अपने वक्तव्य से उत्तराखंड देव भूमि को शर्मसार ही नहीं किया बल्कि राजनीतिक गरिमा और मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। दसौनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की की दुष्यंत गौतम के द्वारा की गई टिप्पणी ने ना सिर्फ राहुल गांधी की छवि को धूमिल किया है बल्कि देश के असंख्य कांग्रेस जनों की भावनाओँ को आहत किया है ।दसौनी ने मांग की है कि पुलिस प्रसाशन इस प्रकरण की जांच करा दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्यवाही करे।दसौनी ने यह भी कहा कि यदि पुलिस प्रसाशन गौतम पर 48 घण्टे तक कोई कार्यवाही नही करता तो वह सी जे एम कोर्ट जाकर इस्तगासा दाखिल कराएंगे।

तहरीर देने वालों में पार्षद कोमल बोहरा,उर्मिला थापा विशाल मौर्या, रीटाकुमार ,मदनलाल, मोहन काला ,आदर्श सूद ,कार्तिक चांदना ,सईद जमाल सलमान अहमद गगन छाछड़ इत्यादि शामिल थे

उल्लेखनीय है कि अविकल उत्त्तराखण्ड ने दुष्यंत गौतम की टिप्पणी को प्रमुखता से प्रकशित किया था। इसके बाद रविवार देर रात से ही कांग्रेस कैम्प में हलचल मच गई थी। रविवार की रात ही कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल  ने दुष्यंत गौतम पर मुकदमा दर्ज कराने व पुतला दहन का कार्यक्रम जारी कर दिया था।

Pls clik-क्या कहा था भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-bhajpa-politics-bjp-mahila-morcha-national-executive-meeting-in-doon/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-crime-seven-ipl-bukkie-arrest-by-stf-in-mussoorie/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top