Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

ब्रेकिंग- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने

सभी का सहयोग लेकर जनता की सेवा करूंगा। भाजपा सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे-सीएम पुष्कर धामी

धामी 2012 व 2017 में खटीमा से दो बार विधायक चुने गए। कल शाम राजभवन में लेंगे शपथ

कांग्रेस ने राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा नेतृत्व पर किये कड़े प्रहार

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। खटीमा से भाजपा विधायक उत्त्तराखण्ड के नये सीएम होंगे। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर की मौजूदगी में नए नेता के नाम का ऐलान किया गया। राजनीतिक गहमागहमी के बीच भाजपा के नए नेता के चयन के बाद प्रदेश में चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया। लगभग दोपहर 3.30 बजे घोषणा होने के बाद नये सीएम धामी को फूल मालाओं से लाद दिया गया। भाजपा ने युवा चेहरे पर विश्वास जताया।युवा मोर्चा के भी अध्यक्ष रहे।

भाजपा विधायक व मंत्री 2 बजे के बाद भाजपा मुख्यालय में पहुंचना शुरू हो गए थे। पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ भी जमा हो गयी थी।

इससे पूर्व शुक्रवार की रात 11 बजे तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कोरोना महामारी के दौर में केंद्रीय चुनाव आयोग ने मई के पहले सप्ताह में होने वाले सभी उपचुनाव स्थगित कर दिए थे। तीरथ को 10 सितम्बर से पहले विधायकी का चुनाव लड़ना था। लेकिन केंद्रीय चुनाव आयोग के उपचुनावों पर रोक सम्बन्धी फैसले व जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 151 A के तहत विधानसभा में 1 साल से कम अवधि रहने की वजह से भी सीएम तीरथ के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ नहीं हो पाया था। तीरथ ने 10 मार्च को शपथ ली और 2 जुलाई को इस्तीफा दिया।

तीन दिन से जारी भाजपा की अंदरूनी राजनीति के पटाक्षेप के बाद अब नयी सरकार को 2022 के चुनाव की चुनौतियों से जूझना होगा। कांग्रेस ने 5 साल में तीन सीएम देने के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। दिल्ली में आहूत प्रेस वार्ता में रणदीप सुरजेवाला व हरीश रावत ने राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया।

नये सीएम के शपथ ग्रहण व नयी कैबिनेट के चयन को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गयी है। सीएम पद पर आधा दर्जन नाम हवा में तैर रहे थे।

इससे पूर्व नित्यानंद स्वामी,भगत सिंह कोश्यारी,बीसी खंडूडी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा,हरीश रावत, त्रिवेंद्र रावत व तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं।

ये भी थे दावेदार

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-bhajpa-politics-thriller-drama-start-in-bhajpa-for-new-cm/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-bhajpa-cm-not-announced-his-resignation/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-bhajpa-cm-tirath-singh-rawat-resigned/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand-hills/uttarakhand-corona-bhajpa-politics-cm-byeelection-under-suspense-may-occur-constitutional-crisis/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top