Headline
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

बगावत- धामी कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे चुफाल, कौशिक को बताया फैसला

शपथ ग्रहण से किनारा कर सकते हैं कुछ अन्य वरिष्ठ नेता

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। नये सीएम के चयन से नाराज पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने धामी कैबिनेट में शामिल होने से मना कर दिया। इस बाबत चुफाल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को फोन कर अपने दिल की कह दी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री बिशन सिंह चुफाल

पुष्ट सूत्रों के मुताबिक युवा पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी के बाद भाजपा के कई मठाधीश व वरिष्ठ नेता नाखुश बताए जा रहे हैं। कई बार विधायक, मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष बने चुफाल की नाराजगी व शपथ नहीं लेने के फैसले के बाद पार्टी में हलचल मच गई है। चुफाल को त्रिवेंद्र ने अपनी कैबिनेट में शामिल नहीं किया था। लेकिन तीरथ सरकार में वे मंत्री बने थे। इससे पूर्व खंडूडी कैबिनेट में भी मंत्री रहे है।

चुफाल के इस मूव से भाजपा के अंदर एक नए मोर्च पर जंग छिड़ी गई है। संभावित कुछ अन्य मंत्रियों के भी शपथ नहीं लेने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

भाजपा जी राजनीति में चुफाल व पूर्व सीएम कोश्यारी के बीच छत्तीस  का आंकड़ा रहा है। और नये सीएम धामी को कोश्यारी के करीबियों में शुमार किया जाता है। चुफाल शनिवार से ही काफी नाराज बताए जा रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता भी सन्नाटे में दिख रहे हैं।

इधर, यह भी खबर आ रही है कि मंत्री रहे सतपाल महाराज-हरक सिंह भी रविवार शाम को हो रहे पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह से किनारा कर सकते हैं। शनिवार को इन दोनों नेताओं की नाराजगी की खबर के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बात भी की थी।

उधर, कांग्रेस ने कहा है कि पुराने साथियों के लिए उनके दरवाजे खुले हैं।

गौरतलब है कि नित्यानंद स्वामी के मन्त्रिमण्डल में भी निशंक व कोश्यारी ने शामिल नहीं होने की बात कर तूफान खड़ा कर दिया था। बहुत मनाने के बाद दोनों को बाद में शपथ लेनी पड़ी।

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-bhajpa-politics-crisis-management-home-minister-amit-shah-on-front-foot/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top