Headline
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम

दिल्ली में सीएम समेत पार्टी सांसद जुटे, केंद्रीय मंत्रियों से मिले पुष्कर धामी

उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये मिलेंगे 1000 करोङ रूपए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून से टिहरी झील हेतु 2 लेन टनल का अनुरोध किया 

अविकल उत्त्तराखण्ड

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में राज्य के सांसदो के साथ प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा, श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी व नरेश बंसल उपस्थित थे। इसके अलावा सीएम ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य की मांगे रखी।

इसके अलावा दिल्ली प्रवास में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से राज्य के मुद्दों पर चर्चा की।

उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिये मिलेंगे 1000 करोङ रूपए

केन्द्रीय सङक अवस्थापना निधि में मिलेंगे अतिरिक्त 300 करोङ रूपए

उत्तराखण्ड में रोपवे और केबिल कार के लिए केन्द्रीय सङक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मिलेगी धनराशि

केन्द्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गङकरी ने किया आश्वस्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून से टिहरी झील हेतु 02 लेन टनल का अनुरोध किया 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सङक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गङकरी से शिष्टाचार भेंट की। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि उत्तराखण्ड में नए राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 1000 करोङ रूपए और केन्द्रीय सङक अवस्थापना निधि में अतिरिक्त 300 करोङ रूपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गङकरी ने कहा कि सङकों के लिये उत्तराखण्ड राज्य की प्रत्येक आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। राज्य में रोपवे और केबिल कार के लिए भी सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में केन्द्रीय सड़क अवस्थापना निधि  के अन्तर्गत राज्य सरकार के अनुरोध पर 615.48 करोड़ रूपये की लागत के 42 कार्यों को स्वीकृत किये गये थे। अब केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी द्वारा इसमें 300 करोङ रूपए और दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया गया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून से टिहरी झील हेतु 02 लेन टनल के निर्माण की स्वीकृति का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से विश्वस्तरीय टिहरी झील जाने हेतु मसूरी-चम्बा कोटी कालोनी मोटर मार्ग के द्वारा कुल 105 किमी० की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें सम्पूर्ण मार्ग पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण लगभग 3:30 घण्टे का समय लगता है।

उक्त टनल देहरादून के राजपुर के निकट से प्रस्तावित है, जो कि टिहरी झील के निकट कोटी कालोनी में समाप्त होगी। टनल की कुल लंबाई लगभग 35 किमी० आयेगी।  टनल के निर्माण की अनुमानित लागत 8750 करोड़ रूपए आयेगी। 

Pls clik-खास खबर

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-crime-haridwar-kumbh-bogus-corona-test-case-nalva-intrim-bail-rejected/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-politics-bhajpa-congress-harish-rawat-rekha-aary-social-media-war/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top