Headline
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच
ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

यूपी विधानसभा में भाजपा के टिकट पर दो बार पौड़ी से दो बार विधायक रहे

संघ-भाजपा से 40 साल से जुड़े रहे गांववासी

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। लंबे समय से राजनीति की तन्हाई में चल रहे संघ प्रचारक व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी को भाजपा बड़ी जिम्मेदारी से नवाज सकती है। लंबे समय से अज्ञातवास में चल रहे गांववासी के बारे में कुछ इस तरह की सूचना आ रही है।

Uttarakhand bhajpa

सूत्रों के मुताबिक गांववासी से केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ मुद्दों पर बात की है। अगर सब कुछ मन माफिक रहा तो गांव वासी को अहम जिंम्मेदारी दे दी जाएगी।
एकीकृत उत्तर प्रदेश की विधानसभा में पौड़ी से दो बार विधायक रहे गांववासी राज्य गठन के समय स्वामी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे। हालांकि, एक बार स्वंय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद उन्हें पार्टी ने विधानसभा से लेकर लोकसभा का टिकट नहीं दिया था। ये अलग बात है कि वे श्रीनगर विधानसभा व पौड़ी लोकसभा से टिकट के दावेदार बने थे। लेकिन पार्टी ने संघ के पुराने कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया। इस मुद्दे पर वे अपनी नाराजगी भी जताते रहे। इसके अलावा उन्होंने स्वंय को सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में कैद कर लिया।

ये अलग बात है बाद में भाजपा नेतृत्व ने गांववासी को पंचायत प्रकोष्ठ के दो बार राष्ट्रीय संयोजक भी बनाया। इसके अलावा मोदी सरकार ने मोहन सिंह रावत गांववासी को राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण में एक्सपर्ट मेंबर भी बनाया। THDC में भी डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिली।

Uttarakhand bhajpa

इधर, 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पुराने समर्पित साथियों से नए सिरे से मंथन कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के उत्त्तराखण्ड से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर हुई है। और पुराने साथियों को जोड़ने की मुहिम भी शुरू की। जम्मू और चंडीगढ़ में केंद्रीय नेतृत्व ने दो पुराने नेताओं को तवज्जो दी।

इधर, सरल व सादगी छवि वाले गांव वासी का संघ व भाजपा के साथ चालीस साल से अधिक समय का रिश्ता रहा है। बेशक उन्होंने पार्टी के निर्णय से नाराज होकर भाजपा से नाता नहीं तोड़ा। उनके इस समर्पण पर भाजपा नेतृत्व ने गंभीरता से विचार किया तो उत्त्तराखण्ड को एक नयी खुशखबरी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top