Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

उत्त्तराखण्ड के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत मन्त्रिमण्डल ने ली शपथ

मंत्री सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत,अरविंद पांडेय,सुबोध उनियाल ,गणेश जोशी, बिशन सिंह चुफाल,यशपाल आर्य, धन सिंह रावत,रेखा आर्य व यतीश्वरानंद ने शपथ ली।

मोदी-नड्डा-शाह ने उत्त्तराखण्ड में अनुभव व उम्र के मुकाबले युवा जोश को दी तरजीह

सीएम धामी ने कहा, सभी बड़े नेताओं का प्यार व आशीर्वाद उन्हें मिलेगा

खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 11वें सीएम बने। दो बार खटीमा से विधायक चुने गए।

अविकल उत्त्तराखण्ड

राजभवन। उत्त्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी व मन्त्रिमण्डल के सदस्यों ने राजभवन में पद एवम गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें मुख्यमन्त्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद मन्त्रिमण्डल के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शनिवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया।

रविवार की सांय 5.20 बजे राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर धामी के परिजन, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, तीरथ सिंह रावत ,पार्टी विधायक व अधिकारी मौजूद थे। समूचा कार्यक्रम 5 बजकर 30 मिनट तक चला।

शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने नये सीएम धामी की जिंदाबाद के नारे लगाए।

उत्त्तराखण्ड के अब तक के सबसे युवा सीएम धामी की उम्र 46 साल है। शुरुआती दौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व बाद में युवा मोर्चे में अहम जिंम्मेदारी निभाई। 2012 में पहली बार विधायक चुने गए।

नये सीएम एक झलक

पुष्कर सिंह धामी का जन्म उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक अभाव में जीवन यापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। तीन बहनों के पश्चात अकेला पुत्र होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारियां हमेशा बनी रही।

  1. विधानसभा का नाम: 70, विधान सभा क्षेत्र, खटीमा

2.माता का नामः श्रीमती विश्ना देवी

3.पत्नी का नामः श्रीमती गीता धामी

4.शैक्षिक योग्यताः स्नातकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर डिग्री

5.जन्म तिथिः 16.09.1975

Pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-bhajpa-politics-senior-leader-on-front-foot-damage-control-process-continue/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-bhajpa-politics-chufal-unhappy-with-new-cm-selection-will-not-take-part-in-cabinet/

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand/uttarakhand-bhajpa-politics-crisis-management-home-minister-amit-shah-on-front-foot/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top