Headline
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत
देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

तीरथ कैबिनेट- कुछ पुराने हटेंगे,नये चेहरे आयेंगे

कांग्रेस मंत्रियों का कोटा कम किये जाने की संभावना, युवा चेहरों को मिलेगी तरजीह

गुरुवार को दिल्ली जाकर सीएम अपने मंत्रिमंडल पर केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे मंथन

अविकल उत्त्तराखण्ड

देहरादून। जिस तरह भाजपा आलाकमान ने सभी अनुमानों को धत्ता बताते हुए अप्रत्याशित तौर पर तीरथ सिंह रावत को सीएम की कुर्सी पर बैठाया। ठीक उसी तरह तीरथ कैबिनेट के गठन भी सकते में डालने वाला होगा। उत्त्तराखण्ड के नये सीएम तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में कुछ पुराने मंत्री हटाये जाएंगे। बदले में नये चेहरों को मौका दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक त्रिवेंद्र कैबिनेट के कम से कम चार मंत्रियों को हटाने पर मंथन किया जा रहा है। गढ़वाल-कुमायूँ में संतुलन बनाते हुए युवा व ऊर्जावान चेहरों को मंत्री बनाये जाने की संभावना है। त्रिवेंद्र कैबिनेट के एक मंत्री का कद बढ़ाये जाने की पूरी उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक हटने वाले मंत्रियों के नाम काफी चौंकाने वाले हो सकते है। इन चार सालों में कुछ मंत्रियों के कामकाज को लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने भी एक रिपोर्ट तैयार की है। यही नहीं, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र व मंत्रियों के बीच जारी खुली व अंदरूनी जंग के मसले को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व खुश नहीं था। इसके अलावा संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने भी  त्रिवेंद्र कैबिनेट के मंत्रियों का लेखा जोखा भी तैयार किया हुआ है।

त्रिवेंद्र कैबिनेट में पांच मंत्री कांग्रेसी बैकग्राउंड के थे। इन मंत्रियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भो सहज नहीं रहे। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में कांग्रेसी कोटा कम किया जा सकता है। इसके पीछे यह भी तर्क दिया जा रहा है कि कांग्रेसी मूल के कुछ विधायक चुनाव से पहले वापस कांग्रेस में जा सकते हैं। त्रिवेंद्र कैबिनेट में रहे भाजपा  कोटे के भी एक मंत्री को रेस्ट दिए जाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बदले में भाजपा के कुछ नये व युवा चेहरों को एडजस्ट किया जाएगा।

सीएम तीरथ रावत गुरुवार को दिल्ली जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताने के अलावा मंत्रियों के नामों की सूची भी फाइनल की जाएगी। सूची को 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए फाइनल किये जाने की उम्मीद है।

अभी सिर्फ तीरथ रावत ने ही मंत्री पद की शपथ ली है। लिहाजा कुछ ही दिन के अंदर मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा। cm teerath rawat

भाजपा की हलचल,pls clik

https://bharatnewsbuzz.com/uttarakhand-hills/uttarakhand-bhajpa-salute-to-martyers-no-ban-for-pilgrims-at-haridwar-mahakumbh/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top