Headline
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

उत्तराखंड ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी बोले, दवा निर्माता करें दवा निर्माण में मानकों का पूरी तरह पालन

ड्रग कंट्रोलर ने दवा कारोबारियों से किया इन्वेस्टर्स समिट के दौरान नए निवेश का अनुरोध

देहरादून। उत्तराखण्ड के ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने कहा कि उत्तराखंड में बनी दवाएं दुनिया के कई देशों में निर्यात होती हैं। ऐसे में राज्य के दवा निर्माताओं को दवा निर्माण में मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने इस दौरान दवा निर्माता कंपनियों से राज्य में निवेश बढ़ाने का भी अनुरोध किया। राजपुर रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यशाला के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में 350 से अधिक दवा निर्माण इकाइयां हैं और पिछले साल ही राज्य से 11 हजार करोड़ से अधिक की दवाएं दुनिया के अनेक देशों में निर्यात की गई हैं।

ऐसे में सभी दवा निर्माता कंपनियों को दवा निर्माण के दौरान जीएमपी यानी गुड प्रैक्टिस का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में बनी दवाओं को कई देशों में बदनाम करने के प्रयास किए गए। ऐसे में दवाओं के निर्माण में शेड्यूल एम का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। कार्यशाला में अशोक विंडलास, प्रमोद कलानी, विनोद कलानी, संजय सिकारिया, अनिल शर्मा, अमित गर्ग, सहित अनेक फार्मा उद्यमी मौजूद रहे।

दवा यूनिटों से किया निवेश का अनुरोध

कार्यशाला के दौरान ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने राज्य के सभी दवा कारोबारियों से इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अपने कारोबार को बढ़ाने के साथ ही नए निवेश का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में जल्द ही दवा कारोबारियों के साथ बैठक की जाएगी और फिर एमओयू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फार्मा सेक्टर को हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। ऐसे में दवा कारोबारियों को राज्य में अपने कारोबार को विस्तार देते हुए नए निवेश प्रस्ताव देने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top